माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने काला आंब मोड़ पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से ये मोटरसाइकिल बरामद कर उस पर केस दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान मनव्वर निवासी बराना के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम को सनौली रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक काला आंब मोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। इसी सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और यहां से एक मोटरसाइकिल सवार युवक को हिरासत में लिया गया। मोटरसाइकिल सवार की पहचान बराना गांव निवासी मनव्वर के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ये मोटरसाइकिल उसने दो अप्रैल को माटा चौक के पास से चोरी की थी।