देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। देवी लाल पार्क के पास एक युवक को पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्तौल बरामद कर ली है। हवलदार युधिष्ठिर ने अपनी शिकायत में बताया कि वो अपनी टीम के साथ देवी लाल पार्क के पास गश्त कर रहा था। देवी लाल पार्क की ओर से उन्हें एक युवक आते दिखाई दिया। वो पुलिस की गाड़ी देकर वापस मुड़कर भागने लगा। उन्होंने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान गांव अगडीपुर, झिंझाना, शामली निवासी जसवंत उर्फ जस्सी पुत्र कृष्णपाल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से देसी पिस्तौल मिली।