फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 28 Sep 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। मॉडल टाउन निवासी कपिल मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे करनाल से पानीपत लौट रहा था। इस दाैरान जीटी रोड टोल प्लाजा के निकट फ्लाईओवर पर युवक गंभीर हालत में घायल पड़ा मिला। उसने लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस के प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें