फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बड़े भाई के सामने छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव बड़ौली के पास एक बोलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई के सामने छोटे भाई की मौत हो गई। आरोपी बोलेरो को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लिया और बड़े भाई के बयानों पर बोलेराे मालिक पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरीनगर निवासी सोनू राणा ने बताया कि निजी कंपनी में सेल्समैन है। वो अपने भाई मोनू (27) के साथ निजी काम से गांव सालवन गया था। वो दोनों अलग अलग मोटरसाइकिल पर थे। वहां से वो रिफाइनरी बाइपास से वापस हरी नगर लौट रहे थे। मोनू मोटरसाइकिल पर आगे चल रहा था। गांव बोहली अड्डे के पास पानीपत की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक बोलेरो कार ने मोनू की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बोलेरो चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। उसने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और मोनू को निजी वाहन से सिविल अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी बोलेरो चालक को पकड़ कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें