माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आठ मरला चौकी क्षेत्र से 8 वर्षीय एक युवती लापता हो गई। घर से करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात भी गायब हैं। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आठ मरला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनके भाई का 2011 में निधन हो चुका है। वह उनके परिवार की देखभाल कर रहे हैं। उनकी भतीजी पांच नवंबर को तड़के करीब तीन बजे किसी को बताए बिना घर से चली गई। उन्होंने उसको आसपास तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।