फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब पार्टी में कहासुनी के बाद युवक की पीठ में घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चौटाला रोड पर कालड़ा फैक्टरी के पास कच्चे रास्ते में बैठकर शराब पी रहे पांच में से दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच एक युवक ने दूसरे की पीठ में चाकू घोंप दिया। दोस्तों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज कराने के बाद उसने सेक्टर 29 थाने की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल के चौरा गांव निवासी सचिन ने बताया कि वह एसी मरम्मत का काम करता है। 13 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे वह अपने रिश्तेदार बिट्टू के पास अपने दोस्त सोनू के साथ आया था। वह तीनों पवन के थ्री व्हीलर में बैठकर चौटाला रोड पर कालड़ा फैक्टरी के पास कच्चे रास्ते पर शराब पी रहे थे। इसी बीच रवि, रुपेश निवासी उझा वहां आ गए। कुछ देर बाद उसकी और रुपेश की आपस में कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में रुपेश पास में रखा चाकू उठाकर लाया और पीछे से उसकी कमर में घोंप दिया। उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने शोर मचाया तो दोस्तों ने उसे छुड़ाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें