फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर में एक बोलेरो ने सब्जी बेचकर घर लौट रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में छोटे भाई की मौत बड़े भाई के आंखों के सामने ही हुई। उसने टक्कर मारने वाली बोलेरो का नंबर सेक्टर 29 थाना पुलिस को दिया है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस आरोपी बोलेरो चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


विकास नगर निवासी सुरेन शर्मा ने बताया कि उसका परिवार मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के गांव किशनपुर का रहने वाला है। उसका परिवार पिछले 15 साल से विकास नगर में किराए पर रहता है। वो अपने छोटे भाई चंदन शर्मा (43) के साथ सब्जी मंडी में फड़ी लगाकर सब्जी बेचकर परिवार का गुजर बसर करता था। वो शनिवार रात करीब नौ बजे सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर पैदल चंदन के साथ घर जा रहा था। वो आगे पैदल चल रहा था। चंदन उसके पीछे था। पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने चंदन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चंदन लगभग 15 फीट दूर गली में जा गिरा। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। उसने उसका नंबर नोट कर चंदन को राहगीरों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें