पानीपत। नूरवाला की गीता कॉलोनी में मंगलवार अलसुबह एक प्रवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा जान दे दी। पड़ोसियों ने शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। शव पंखे पर फंदे से लटका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
मकान मालिक नंद किशोर ने बताया कि उनके मकान में रोहन पिछले काफी समय से किराए पर रह रहा है। लगभग चार महीने पहले रोहन उसके साले धीरज (22) को गणपतगंज, सिपौल बिहार से पानीपत लाया था। लगभग 15 दिन पहले रोहन उसके साले को कमरे पर छोड़ गांव चला गया था, तब से धीरज कमरे पर अकेला रह रहा था। मंगलवार सुबह पड़ोसी युवक चार्जर लेने के लिए धीरज के कमरे में गया तो उसका शव पंखे पर फंदे पर लटका मिला। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।