फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मोड के सामने जीटी रोड पार कर रहे एक युवक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार सुबह सात बजे करनाल-पानीपत लेन पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन

बाबरपुर मंडी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसकी बाबरपुर मोड पर विकास पेट्रोल पंप के सामने जीटी रोड पर चाय की दुकान है। शुक्रवार सुबह सात बजे वह अपने दुकान पर था। इसी बीच 35 वर्षीय एक युवक सड़क पार कर रहा था। करनाल-पानीपत लेन पर काले रंग की कार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी और फरार हो गई। वह मौके पर पहुंचा और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें