फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पार कर रहे युवक की मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खादी आश्रम के सामने जीटी रोड पार कर रहे युवक को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे नागरिक अस्पताल और वहां से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। रोहतक ले जाते समय घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार को हुआ था। चांदनीबाग थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला बक्सर के आथर गांव निवासी संजय शाह ने बताया कि वह हाल में पानीपत के गढ़ी गांव में रहता है। वह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी पत्नी व दोनों बच्चे गढ़ी गांव में ही रहते है। उसका छोटा भाई रितेश शाह भी उसके पास रहता था। वह अपने भाई के साथ शनिवार को घर से मेहनत मजदूरी के लिए सेक्टर 25 जाने के लिए निकले थे। वह फ्लौरा चौक पर अपनी फैक्टरी में चला गया था। उसका भाई सेक्टर 25 जाने के लिए निकला था। सुबह 11 बजे उसका भाई रितेश शाह खादी आश्रम के पास जीटी रोड पार कर रहा था। इसी बीच पानीपत से दिल्ली लेन पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई को बाए पैर और सिर में काफी चोट लगी।
स्थानीय लोगों ने उसके भाई को पार्क अस्पताल पहुंचाया, जहां जहां से उसके भाई को रेफर कर दिया। वह अपने भाई को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसके भाई को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वह अपने भाई को पीजीआई लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसके भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोटर साइकिल चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें