पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के बाहर चार-पांच युवकों ने एक युवक पर लाठी डंडों व चाकू से हमला किया गया। युवक इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। नौल्था गांव निवासी राकेश ने बताया कि 11 फरवरी को लाल बती से संजय चौक की तरफ आ रहा था। रास्ते में आईबी कॉलेज के बाहर कैंटीन पर रुका। यहां पर चार पांच युवक खड़े थे। यहां पर वजीरपुर टिटाना गांव निवासी अमन भी खड़ा था। उसके हाथ में चाकू था। यह सभी युवक उसके पीछे दौड़े और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने डंडों से उसकी पिटाई की। अमन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने अपने परिजनों को वारदात की सूचना दी। संवादन