पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने किन्नर के साथ दुष्कर्म किया। युवक किन्नर के कमरे से एक लाख रुपये भी चोरी कर ले गया। यह आरोपी किन्नर के साथ ही बधाई मांगने का काम करता था। किन्नर ने इस घटना की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किन्नर का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
बिहार के पटना की रहने वाली किन्नर ने बताया कि वह चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। वह घरों में बधाई मांग कर अपना जीवन बसर करती है। उसके साथ गोरखपुर जिले के गांव सजनवा का रवि भी काम करता था। रवि की उसके साथ काफी समय से जान पहचान थी । रवि 20 दिन पहले रात को उसके घर पर आया। वह नशे में धुत था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कमरे से एक लाख रुपये चोरी कर ले गया। उसने अपने स्तर पर रवि की काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। अब उसे पता चला कि रवि अपने गांव सजनवा चला गया है। उसकी पुलिस से मांग है कि रवि को गिरफ्तार कर उसके एक लाख रुपये दिलाए जाएं।