थर्मल। गुरु ब्रह्मानंद स्कूल ऊंटला में आयोजित दो दिवसीय गुरु ब्रह्मानंद स्टेट हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें यमुनानगर की टीम चैंपियन रहीं और कैथल की टीम उप विजेता रही। पग्रतियोाि में प्रतियोगिता में यमुनानगर, कैथल, करनाल, अंबाला, जींद, पानीपत, घरौंडा एवं कुरुक्षेत्र की टीम ने हिस्सा लिया। मंगलवार को हुए मुकाबले में पानीपत, कैथल, यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र की टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल मुकाबले तक पहुंची। इन चारों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। हॉकी कोच निशा, नवजोत सिंह एवं सुरेंद्र कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के सहायक महाप्रबंधक देवेंद्र माथुर, सोमबीर सिंह और गुरु ब्रह्मानंद स्कूल ऊंटला के प्रबंधक पवन कुमार, चेयरमैन रविंद्र कुमार एवं प्रिंसिपल सुनीता सिंह। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद इनाम देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर रही यमुनानगर की टीम को 11000 और दूसरे स्थान पर रही कैथल की टीम को 7100 रुपये का नकद इनाम दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन पर स्कूल प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने प्रदेश भर से आई टीम का धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के अधिकारी देवेंद्र माथुर ने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है।