फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खोजकीपुर खुर्द में यमुना पुल और शहर को कॉरिडोर कट की आज सौगात, सीएम वर्चुअल करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खोजकीपुर खुर्द गांव यमुना पुल और एलिवेटेड हाईवे पर कॉरिडोर कट समेत 24 परियोजनाओं की वीरवार को सौगात मिलेगी। इन पर 115.58 करोड़ की लागत आई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल वर्चुअल माध्यम से इनको जनता को सुपुर्द करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में प्रात: 11 बजे किया जाएगा। इनमें सबसे बड़ा खोजकीपुर खुर्द गांव में यमुना के पुल का उद्घाटन है। इस पुल के उद्घाटन के बाद हरियाणा और यूपी को जोड़ने के लिए एक और रास्ता मिल जाएगा। समालखा व आसपास के लोगों का 42 किलोमीटर का फेर बचेगा। पानीपत और सोनीपत के बीच यमुना में कोई पुल नहीं है। पुल बनने से दोनों राज्यों में आवागमन सुगम व आसान होगा। इससे उद्योगो के साथ रोजगार व कारोबार भी बढ़ेगा। वहीं एलिवेटेड हाईवे पर कॉरिडोर कट खुलने के बाद शहरवासी एलिवेटेड हाईवे का प्रयोग कर सकेंगे। इससे शहर में जीटी रोड का जाम भी कुछ कम होगा।
विज्ञापन

नई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर बुधवार को पूरा दिन तैयारी की गई। एलिवेटेड हाईवे पर खादी आश्रम के सामने कॉरिडोर कट खोलने का काम पूरा किया गया। शाम के समय ट्रायल भी लिया गया। कॉरिडोर कट में केवल एक व्हीकल चल सकेगा। पुलिस के सामने यहां रॉन्ग साइड में जाने वाले वाहन चालक चुनौती रहेंगे। ऐसे में पुलिस को सख्ती बरतनी होगी। विदित है कि 2008 में एलिवेटेड हाईवे शुरू किया था। स्थानीय लोगों ने यहां कट खुलवाने की मांग की थी। पहले खादी आश्रम और बरसत रोड के सामने कॉरिडोर कट बनाने का फैसला लिया गया। खादी आश्रम के सामने कॉरिडोर कट खुल गए हैं। अब बरसत रोड के सामने इनका काम अटका हुआ है। इसको भी जल्द सिरे चढ़ाने का प्रयास है। इनके खुलने के बाद शहर के अंदर जीटी रोड पर वाहनों का दबाव काफी कम होगा।

सनौली : खोजकीपुर खुर्द गांव में हरियाणा व यूपी को जोड़ने वाला 84.36 करोड़ की लागत से यमुना नदी वाहनों के लिए तैयार है। पुलसि ने सुरक्षा की दृष्टि से चेक पोस्ट बनाई है। बापौली पुलिस थाना के एएसआई दलबीर व बलजीत एसआई की 24-24 घंटे की डयूटी लगाई गई है और दोनों के साथ दो-दो होमगार्ड की डयूटी रहेगी। जिला की सीमा में अभी हरिद्वार हाईवे पर ही यमुना नदी पर पुल बना हुआ है। इसके बाद सोनीपत जिला में बहालगढ़ में है। पुल शुरू होने पर समालखा से छपरौली व बड़ौत जाने की दूरी घटेगी। इससे पानीपत जिला के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


इन योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास होंगे
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि हथवाला यमुना पुल, अत्तौलापुर से छाजपुर खुर्द तक नई सड़क, अत्तौलापुर से जलालपुर तक नई सडक, गन्नौर-शाहपुर सड़क का नवीनीकरण, भैंसवाल अप्रोच सड़क पर कंक्रीट ब्लॉक का काम, रजापुर से ददलाना सड़क का नवीनीकरण, शिमला-मौलाना से चंदौली तक सड़क का नवीनीकरण, बापौली, शिमला गुजरान, गोयलाकला, मतनौली, मतलौडा, बाबरपुर, राजाखेड़ी, सिवाह, शिमला-मौलाना, चुलकाना और पसीनाखुर्द गांवों के 14 तालाबों के नवीनीकरण का उद्घाटन, रैरकलां में 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया जाना है। इसके अलावा मतलौडा खंड कार्यालय के साथ कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें