संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य समाज मॉडल टाउन में यज्ञ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही सभी ने परिवार की सुख-शांति के लिए यज्ञ में आहुति डाली। यज्ञ सुबह सात बजे प्रारंभ किया गया। यज्ञ की शुरूआत में सभी ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। साथ ही सभी ने योग अवस्था में बैठकर ओम का उच्चारण कर यज्ञ में आहुति डाली। यज्ञ के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया।