फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक्सईएन ने सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं

Mon, 06 Apr 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
यमुनानगर में एक्सईएन दिनेश गाबा से बात करते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
व्यासपुर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान सतीश शर्मा के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य मंडल यमुनानगर के एक्सईएन दिनेश गाबा से मिला। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि रामपुरा कॉलोनी में सरकारी क्वार्टरों की सीवरेज लाइन छोटी होने के कारण बार-बार जाम हो जाती है। उन्होंने लाइन को बड़ा करवाने की मांग उठाई। बैठक में सरकारी कॉलोनी में आवासों की जर्जर स्थिति और वर्षों से रंग-रोगन न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। एक्सईएन दिनेश गाबा ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को उच्च अधिकारियों के पास भेजने का आश्वासन दिया। बैठक में उप प्रधान श्याम सिंह रावल, सुभाष, सुरेंद्र सिंह, जगनेश रोहिल्ला, गोपाल बहादुर व अन्य मौजूद रहे। संवाद

यमुनानगर में एक्सईएन दिनेश गाबा से बात करते कर्मचारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें