पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब हो गई। मशीन पूरा दिन नहीं चल पाई। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 40 मरीजों को एक्सरे न होने पर बिना इलाज के लौटना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने इसका नोटिस चस्पा कर दिया है। अचानक मशीन के खराब हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वे यहां-वहां भटकते देखे गए।
सिविल अस्पताल की एक्सरे मशीन बुधवार सुबह खराब हो गई। मरीज पर्ची बनवाकर चिकित्सकों से परामर्श लेकर एक्सरे कराने पहुंचे तो मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा देकर दर्द बढ़ गया। लोग एक्सरे को लेकर इधर-उधर चक्कर काटते रहे, लेकिन उनको कोई इलाज नहीं मिला। खासकर हड्डी के रोगियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीज परेशान हो गए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अब करें क्या।
बुधवार को मरीज एक्सरे रूम में जाकर मशीन के बारे में पता करते रहे। कर्मचारी उन्हें समझाते रहे कि मशीन खराब हो गई। इसको ठीक कराने के बाद ही एक्सरे शुरू हो जाएंगे। आपातकाल में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उनको इसको लेकर प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ा। उल्लेखनीय है कि जिला नागरिक अस्पताल के हड्डी से संबंधित रोगोंं की ओपीडी में करीब चार सौ मरीज पहुंचते हैं। जिनमें से करीब 40 मरीजों का एक्सरे कराया जात है।
वर्जन :
एक्सरे मशीन में बुधवार को खराबी आई है। संबंधित कंपनी को इसकी सूचना दी गई है। मशीन जल्द ही ठीक हो जाएगी। किसी भी मरीज को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
डॉ. अमित पोरिया, चिकित्सा अधीक्षक, जिला नागरिक अस्पताल।