अंबाला सिटी के जंडली गांव में प्रवचन करते महामंडलेश्वर। प्रवक्ता
अंबाला। पुराने जंडली गांव में ब्रह्मलीन सद्गुरु श्री प्यारानंद ब्रह्मचारी महाराज की पुण्य स्मृति में 32वां विश्व शांति महायज्ञ संपन्न हुआ। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा को रामचंद्र शर्मा और राजेंद्र शर्मा ने इस वर्ष भी गरिमापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया। महायज्ञ में श्री रेणुका जी से आए महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने मुख्य रूप से शिरकत की और महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली। सत्संग में महामंडलेश्वर दयानंद भारती ने अभिभावकों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, यदि वह अपने बच्चों को बड़ा अधिकारी या डॉक्टर नहीं बना पाते तो मलाल मत कीजिए, लेकिन उन्हें सदाचारी और संस्कारी बनाने का प्रयास अवश्य करें। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। ज्ञानचंद सैणी, चरणजीत मौहड़ी, रमेश गुप्ता, रशिम शर्मा, अरुण शर्मा और रजनीश सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
अंबाला सिटी के जंडली गांव में प्रवचन करते महामंडलेश्वर। प्रवक्ता
अंबाला सिटी के जंडली गांव में प्रवचन करते महामंडलेश्वर। प्रवक्ता
अंबाला सिटी के जंडली गांव में प्रवचन करते महामंडलेश्वर। प्रवक्ता