प्राचार्या अलका शर्मा, प्रबंधन समिति के प्रधान शिव कुमार गर्ग ल शिक्षक। स्कूल
समालखा। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वीरवार को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में डिजास्टर मैनेजमेंट डोमेन-2, स्टेम स्टोरीटेलिंग और एज पेडागोजी डोमेन-2 विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, आपदा प्रबंधन कौशल और प्रभावी अध्यापन तकनीकों से अवगत कराना रहा। संसाधन व्यक्ति सुखविंदर सिंह ने प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के प्रकार और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय स्तर पर सुरक्षा प्रबंधन और आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने की तकनीकों पर भी प्रकाश डाला। स्टेम आधारित गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान क्षमता विकसित करने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के प्रधान शिव कुमार गर्ग, उपप्रधान गौतम गर्ग, मैनेजर धीरज मित्तल, सचिव प्रदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, प्रधानाचार्या अलका शर्मा और समन्वयक रजनी बरेजा मौजूद रहे।