फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 की कृष्णा गार्डन कॉलोनी के एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक मंगलवार रात को पेट दर्द की दवा खाकर सोया था। सुबह उठा तो उसके मुंह से झाग निकलते मिले। जिला नागरिक अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया गया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उसकी मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिले के गांव कठरा मनीगाछी निवासी सिकंदर यादव ने बताया कि उसका भतीजा दलीप यादव (41) पिछले लगभग 18 साल से पानीपत में रह रहा था। वह फिलहाल उसके पास कृष्णा गार्डन कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह सेक्टर 29 पार्ट टू में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह चार बेटियों व एक बेटे का पिता था। उसका एक बेटा पांच माह का है। मंगलवार शाम को दलीप ने उसे कहा कि उसके पेट में दर्द है। वह मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा है। वह खाना खाकर दवा लेकर सो गया था। जब वह सुबह उठे तो उसे मुंह से झाग निकल रहे थे। वह उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें