फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सफेद रंग की कार की टक्कर से घायल श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 में एनएफएल के पास सफेद रंग की कार की टक्कर लगने से घायल श्रमिक अरविंद (28) की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक श्रमिक अरविंद के बड़े भाई ने कार चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी। राजनगर कॉलोनी के विनोद कुमार ने थाना सेक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार भाई हैं। उनके दूसरे नंबर का भाई अरविंद सेक्टर-29 में स्थित एक फैक्टरी में लेबर का काम करते थे। बुधवार शाम को वह एनएफएल के सामने सड़क पार करते हुए एक सफेद रंग की कार ने अरविंद को सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शनिवार शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल की मौत की सूचना पर सेक्टर-29 थाना पुलिस रोहतक पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें