फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क दुर्घटना में श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड स्थित पुलिस नाका के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक रविवार शाम को अपने घर लौट रहा था। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव सरैया बाजार निवासी शाहजहां खातून ने बताया कि वह पिछले लगभग 15 साल से परिवार के साथ बतरा कॉलोनी में किराए पर रहती है। उसका पति मोहम्मद कयूम बतरा कॉलोनी में ही एक फैक्ट्री में काम करता था। वह दो बेटों व एक बेटी की मां है। उसका पति कयूम रविवार शाम सवा छह बजे रिफाइनरी रोड से पैदल अपने घर की ओर आ रहा था। रास्ते में असंध पुलिस नाका के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक यहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें