फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छत से गिरने से कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिव नगर में किराए के मकान में रह रहे एक कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हो गई। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। उसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद निवासी रमन प्रजापति ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र प्रजापति (30) पिछले कई साल से पानीपत में रहता था। वह हाल में शिव नगर गली नंबर-3 में किराए के मकान में रहता था। वह एक फैक्टरी में सिलाई की मशीन चलाने का काम करता था। वह मंगलवार को काम से घर लौटा था। सुबह करीब छह बजे के आस पास के लोगों ने भाई का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। वह छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सुरेंद्र शादीशुदा था, उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें