फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्ट्री में काम करते समय श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र में पसीना रोड पर एक श्रमिक की फैक्ट्री में काम करते समय तबीयत खराब हो गई। श्रमिक को अस्पताल पहुंचाया तो उसकी मौत हो गई। मूल रूप से चतरा झारखंड़ निवासी जानकी (29) पानीपत में पसीना रोड पर एक फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार को भी वह काम पर गए थे। काम करते हुए अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नागरिक अस्पताल से सूचना पहुंचने पर औद्योगिक सेक्टर-29 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फैक्टरी में श्रमिक की मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक मौत का कारण माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें