फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कामगार की चलती बस से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऊंटला बस अड्डे पर रोडवेज बस से नीचे गिरकर एक कामगार की मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर ब्रेकर पर बस तेज रफ्तार में बस चलाने का आरोप लगाया। इसके चलते कामगार बस से नीचे गिर गया। मतलौडा थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


देसराज कॉलोनी निवासी मोहित ने बताया कि 15 अगस्त को दोपहर तीन बजे वह अपने मामा बृजकिशोर (36) निवासी देसराज कॉलोनी के साथ मतलौडा जा रहा था। लालबत्ती चौक से अपने मामा बृजकिशोर को रोडवेज बस में बैठा दिया था। वह किसी राहगीर के साथ मदद मांगकर उसकी बाइक पर बैठकर मतलौडा जा रहा था। ऊंटला गांव बस अड्डे पर पहुंचा तो रोडवेज बस चालक बस को लापरवाही से चला रहा था। ऊंटला बस अड्डे पर ब्रेकर होने के बावजूद चालक ने रफ्तार कम नहीं की। जिस वजह से उसका मामा खिड़की के रास्ते बस से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने मामा को संभालने लगा तो आरोपी चालक बस समेत फरार हो गया। उन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और वह अपने मामा को सामान्य अस्पताल लेकर गया तो जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बृजकिशोर की पत्नी निर्मला मकानों में साफ सफाई करती हैं। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें