फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिक पर हमला कर लूटी मोटरसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-शामली बाइपास के पास चार-पांच युवकों ने एक श्रमिक पर डंडे से हमला किया। आरोपी उससे मोटरसाइकिल भी लूट ले गए।
विज्ञापन

श्रमिक ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। डाडोला गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड के सामने वर्धमान फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है।
24 जनवरी को वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी वक्त उसकी दो तीन युवकों से कहासुनी हो गई। 27 जनवरी की शाम वह फैक्ट्री से घर जा रहा था।
पानीपत-शामली बाइपास के पास उन्हें युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। उस पर डंडे से हमला किया गया। इसमें उसका मोबाइल टूट गया।
वह डर के मारे वहीं मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। जब वह आगे घंटे में वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। वही युवक उसकी मोटरसाइकिल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें