जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बच्चों ने वर्ल्ड वेजीटेरियन डे पर रंगारंग प्रस्तुति देकर ज्ञान बढ़ाया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वर्ल्ड वेजीटेरियन डे मनाया गया। जिसमें प्री केजी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चे आम, तरबूज, केला, अनार, सेब, लॉकी, आलू, टमाटर, पालक व भिंडी की फैंसी वेशभूषा में पहुंचे। बच्चों ने अपने-अपने गुणों के बारे में बताया। प्रिंसिपल कैप्टन वीके वर्मा व वाइस प्रिंसिपल रेणुका अनेजा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को विषय की बारीकी से जानकारी मिलती है। बच्चों को इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।