फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पेंचक सिलात में जीते तीन स्वर्ण सहित छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिसार में आयोजित प्रतियोगिता में लहराया परचम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में एसडीवीएम सिटी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। 13वीं हरियाणा स्टेट पेंचक सिलात चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 20 जुलाई तक हिसार के जाट कॉलेज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों हसीब मलिक, कार्तिक शर्मा और सक्षम मलिक ने स्वर्ण तथा पारस कादियान, वंश व आदित्य कुंवर ने रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र अब आगामी महीने भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पेंचक सिलात चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कंदौला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनके अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें