पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने सोनीपत स्थित दीनबंधु चौधरी छोटूराम विश्वविद्यालय में एनसीसी की 12 एचआर बटालियन के 10 दिवसीय शिविर के समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। उप प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने बुधवार को कॉलेज पहुंचने पर विजेता कैडेट्स का स्वागत किया। एनसीसी इकाई के एएनओ डॉ. शिवनारायण को भी सराहा। उप प्राचार्या ने बताया कि यह शिविर 12 से 21 जुलाई तक आयोजित किया गया। जिसमें 22 कॉलेजों के करीब 250 कैडेट्स ने भाग लिया। अंतिम दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आर्य कॉलेज की कैडेट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की एनसीसी इकाई समय-समय पर जनजागरूकता, रक्तदान शिविर और सामाजिक गतिविधियों में भूमिका निभाती है। संवाद