फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वॉलीबाॅल में महिला टीम ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण नगरी की महिला वॉलीबॉल टीम ने स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराया है। 57वीं स्टेट चैंपियनशिप में अंडर 17 की टीम ने स्वर्ण पदक, अंडर 14 की टीम ने रजत पदक व अंडर 19 की टीम ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता भट्टू मंडी फतेहाबाद में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित हुई। इसमें तीनों समूहों की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला टीम में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों के बेहतरीन खिलाड़ियों को भेजा गया था। कोच अश्विनी कुमार ने बताया कि वॉलीबॉल में महिला खिलाड़ियों ने तीनों पदक लाकर कई साल के पदक के सूखे को समाप्त किया है। महिला टीम में सानिया, खुशी, महक, अंडर 19 में तन्नु, तमन्ना व मत्री ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलवाई। इस दौरान लड़कियों की टीम के प्रभारी रामफल व लड़कों की टीम के संदीप रहे।

पुरुष टीम ने जीता रजत पदक
स्कूली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल मुकाबले में पुरुषों की टीम ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम में 14 से 17 सितंबर तक आयोजित की गई। टीम को जीत दिलवाने में विपिन, अश्मीत और साहिल ने बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कों की टीम अपने बेहतर प्रदर्शन से राज्य स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें