फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में चोरी की नीयत से घुसी महिलाएं काबू

Sat, 26 Jul 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गीता कॉलोनी में शुक्रवार सुबह छह बजे चोरी की नीयत से घुसी तीन महिलाओंं को पुलिस ने काबू कर लिया। कॉलोनी वासी श्याम सिंह व रणबीर ने बताया कि सुबह करीब छह बजे तीन महिलाएं संदिग्ध हालात में कॉलोनी के चक्कर लगा रही थी। कुछ समय बाद उन्होंने कॉलोनी के घर में घुसकर सामान की चोरी की। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने पुलिस को आता देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस थाना मॉडल टाउन प्रभारी कुलदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गीता कॉलोनी में तीन महिलाएं चोरी करने के इरादे से घर में घुसी है। जिसके बाद उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें