फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बालजट्टांन के गांव सिठाना में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान चलाया गया। केंद्र के डॉ. अनिश कुमार के मार्गदर्शन में महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए शपथ दिलाई गई। महिला स्वास्थ्य कर्मी मंजू देवी ने महिलाओं को पीएनडीटी एक्ट के बारे में बताकर जागरूक किया और बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना बालिकाओं को सुरक्षित करने की योजना है। वर्तमान समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। माता-पिता को कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कर्मी कमलेश रानी व ऋतु, सुषमा, सुमन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजेश आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें