फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बंदरों से परेशान महिलाएं पहुंचीं एसडीएम दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना गांव व इसके साथ लगती कॉलोनियों में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। इनसे निजात दिलाने के लिए इसराना की महिलाएं सोमवार को एसडीएम से मिलीं। महिला राजबाला, सोनिया, सुदेश, सरोज, कृष्णा व इंद्रा ने बताया कि इसराना गांव, बाजार व साथ लगती कॉलोनियों में कुछ दिनों से बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। बंदर घरों में घुसकर सामान उठाकर ले जाते है और घरों में तोड़ फोड़ भी करते हैं। घरों की छत से कपड़े तक उठाकर ले जाते हैं। कोई रोकता है तो उसको काटते हैं। लोगों का घर की छत पर जाना खतरे से खाली नहीं हैं। परेशान महिलाओं ने एसडीएम से बंदरों द्वारा मचाए जा रहे उत्पात से निजात दिलाने और बंदरों को पकड़े जाने का अभियान चलने की गुहार लगाई है। वहीं एसडीएम ने महिलाओं को बंदरों के उत्पात से जल्द निजात दिलाने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें