फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काम करने के बाद फैक्टरी में सो रही महिला श्रमिक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना रोड स्थित एक टेक्सटाइल फैक्टरी में ट्रक से कुचलने से एक महिला श्रमिक को मौत हो गई। महिला रात को काम करने के बाद बोरों के पास ही सो गई थी। माल लोडिंग के लिए आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को रात को बोरों के पास सो रही महिला दिखाई नहीं दी थी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में कानपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह डाडोला रोड स्थित आजाद कॉलोनी में किराये पर रहता है। वह चौटाला रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। इसी कॉलोनी में ही उसका साला लल्लू भी परिवार सहित रहता है। लल्लू कुछ दिन पहले अपने घर कानपुर चला गया था। लल्लू की पत्नी सविता (39) पसीना रोड स्थित ओम बालाजी टेक्सटाइल फैक्टरी में मजदूरी करती थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि सविता को फैक्टरी में ट्रक ने कुचल दिया है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। यहां उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। यहां पूछताछ करने पर बताया गया कि सविता काम करने के बाद फैक्टरी में सो गई थी। वह बोरों के पास सो रही थी। इसी वक्त फैक्टरी में माल लोडिंग के लिए ट्रक आया था। उसने सविता को कुचल दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। सविता तीन बेटियों व एक बेटे की मां थी। फिलहाल आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें