फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा: महिला की बहादुरी से चेन छीने जाने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव गढ़ी छाजू में बाइक सवार ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। महिला की बहादुरी के आगे झपटमार नाकाम रहा और फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घर से पशुबाड़े जाते वक्त मोटर साइकल सवार ने रास्ते में वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। गढ़ी छाजू निवासी रितु ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे घर से थोड़ी दूरी पर बने पशुबाड़े में जा रही थी। रास्ते में सामने से बाइक पर एक युवक आया, जो बगल से निकल गया। लेकिन, पीछे जाते ही उसने बाइक वापस मोड़ी और नजदीक आकर गले से सोने की चेन तोड़ने के लिए झपटा मारा। अचानक गले पर हाथ लगते ही उन्होंने बाइक सवार के हाथ एवं कमीज को पकड़कर शोर मचा दिया। इतने में परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोग भी आ गए। इससे झपटमार चेन तोड़ने में नाकाम रहा और हाथ छुड़ाकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर झपटमार की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें