फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 28 Sep 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। नोहरा गांव के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पति बाल-बाल बच गए। जौन्धन खुर्द निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी प्रीति (43) के साथ मोर माजरा स्थित गुरुकुल में बेटी से मिलकर बाइक से वापस लौट रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे नोहरा के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी पत्नी की मौके पर माैत हो गई। इसके बाद उन्होंने आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया। चालक वधवाराम कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह है। मतलौडा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें