समालखा। एक सप्ताह पहले बिहौली रोड पर मच्छरौली के पास कार की टक्कर लगने से गिरकर घायल हुई महिला ने पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सादिक वासी गांव खेड़ी गुज्जर गन्नौर ने बताया कि वह 16 मई को अपनी बहन सादो वासी गांव राणा माजरा को बाइक पर लेकर अपने घर खेड़ी गुज्जर जा रहा था। बिहौली रोड पर मच्छरौली गांव के पास पीछे से ही आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई और वह गिरते गिरते बचा। हादसे के बाद कुछ दूर रुकने के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। अभी उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा था लेकिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।