अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन से मिली महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जीआरपी ने महिला का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि 16 नवंबर को महिला को घायल अवस्था में छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया और यहां उसकी मौत हो गई है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद