पानीपत। पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर नौल्था गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला पार्वती (38) की मौत हो गई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि नौल्था गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। शव की पहचान पार्वती (38) निवासी मध्यप्रदेश, टिकमगढ़ जिले के राधापुरा गांव के रूप में की है। संवाद