फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड अर्जुन नगर की रहने वाले 28 वर्षीय एक महिला ने शनिवार को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी। शनिवार को पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बबीता पत्नी मोनू के रूप में हुई है। मृतका एक तीन चार साल का बेटा भी है।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक पुलिस के हैड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अर्जुन नगर में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मौके पर मृतका के माता पिता भी पहुंच गए। उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया कि मृतका पिछले काफी समय में मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। शनिवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही फंदा लगा लिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें