फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुबई से कपड़े भेजने के नाम महिला से 30 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गौसली मोहल्ला निवासी एक महिला के साथ उसके बेटे के लिए दुबई से पार्सल में कपड़े भेजने के नाम पर 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने महिला को धर्म बहन बनाने का भी झांसा दिया। साइबर अपराध थाना पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौसली मोहल्ला निवासी गुलनाज ने बताया कि उसके पास पांच जुलाई को एक विदेशी नंबर से फोन आया था। उसने कहा कि वह दुबई से बात कर रहा है। वह कुछ देर से उससे बात करता रहा। फिर उसने कहा कि उसकी कोई बहन नहीं है। वह उसे अपनी बहन बनाना चाहता है। उसने कहा कि वह उसके बच्चों के लिए दुबई से पार्सल में कपड़े भेजना चाहता है। उसने पार्सल भेजने के लिए उससे कहा कि वह लिंक पर क्लिक करें। उसको पार्सल भेजने में आसानी होगी। उसके पास कई लिंक भेजे। उसने सबको खोल कर देखा। कुछ देर बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाले मिले। उसने उक्त व्यक्ति को फोन किया, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें