फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला के साथ पति समेत तीन ने की मारपीट, ईंट से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किशनपुरा में एक महिला पर उसके पति, सास व देवर ने मिलकर ईंट व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी पेट्रोल लेने गए तो महिला मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गई। महिला ने नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी सोनिया वर्मा ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर के समय अपने घर पर काम कर रही थी। इसी बीच पति रोहित, सास शिमला, देवर राज कुमार, देवरानी किरण जान से मारने की मंशा से घर के अंदर घुस आए और झगड़ा करने लगा। घर में तोड़फोड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। सास व देवरानी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसके बाद देवर ने उसके सिर में ईंट मारी। आरोपी उसे जलाने के लिए पेट्रोल लेने गए तो वह जान बचाकर भागने में कामयाब हो गई। मायके वालों की मदद से वह नागरिक अस्पताल पहुंची और इलाज कराया। पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों से अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें