फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा तस्करी मामले में आरोपी महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने चार किलो गांजा तस्करी मामले में सप्लायर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनीता निवासी इंद्रा कॉलोनी दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने गांजा सप्लाई करने की बात कबूल की है।
पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया उसने गांजा बेचकर हासिल की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से बचे तीन हजार रुपये बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन



सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सात फरवरी को गोहाना रोड पर महराणा गांव के नजदीक नाले के पास नाकाबंदी कर संदीप निवासी नौल्था को चार किलो ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने ये गांजा गांव निवासी गुलशन से 48 हजार रुपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने उक्त गांजा दिल्ली इंद्रा कॉलोनी निवासी महिला सुनीता से 44 हजार रुपये में खरीदकर संदीप को 48 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी महिला सुनीता की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें