फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड को बेहोश कर लूटे दो मोबाइल और सोने की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बस स्टैंड से गांव उग्राखेड़ी जाने के लिए ऑटो में बैठे सिक्योरिटी गार्ड को बेहोश कर दो युवकों ने दो मोबाइल व सोने की अंगूठी लूट ली। होश में आने पर पीड़ित ने युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव उग्राखेड़ी निवासी जोगिंद्र पुत्र रतीराम ने बताया कि वो टोल प्लाजा के पास रिलायंस कंपनी के गोदाम पर सिक्योरिटी गार्ड है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े सात बजे वो ड्यूटी कर घर जा रहा था। टोल प्लाजा से उसने बस स्टैंड के लिए ऑटो में लिफ्ट ली। बस स्टैंड से उसने उग्राखेड़ी गांव के लिए दूसरी ऑटो में लिफ्ट ली। ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे। इसके बाद जब उसको होश आया तो वो घर पर मिला। उसके बेटे अरिंद्र ने उसे बताया कि उसको युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। उसको संजय चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया। वो उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंचे थे। आरोपी युवक उसके दो मोबाइल सोने की अंगूठी लूटकर ले गए। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों का पता लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें