फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टैक्सी चालक के खाते से निकाले 1.25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक ठग ने टैक्सी चालक को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उसके खाते से 1.25 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी पवन ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है। उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 21 अगस्त को उसके पास एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने उसे कहा कि वह एक्सिस बैंक का कर्मचारी है। उसने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर लिमिट बढ़ाने का ऑफर है। उसने इसके लिए हामी भर दी। फिर उसने कहा कि उसके मोबाइल पर कंफर्मेशन कोड आया है वह बता दे। उसने कोड़ बता दिया। उसके बाद उसे खाते से 1.25 लाख रुपये निकल गए। उसका बाद में पता चला कि ठग ने उसको बातों में उलझाकर उसके साथ ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें