फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेबिट कार्ड बदल किसान के खाते से निकाले 1.16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पीवीआर के पास एसबीआई के एटीएम बूथ में एक युवक ने किसान का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 1.16 लाख रुपये निकाल लिए। किसान को एक दिन बाद इसका पता चला। किसान ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भैंसवाल गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह किसान है। उसका नूरवाला के पास इंडियन बैक में खाता है। वह 12 सितंबर की शाम को बरसत रोड पर पीवीआर के पास एसबीआई के एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। यहां वह पैसे निकलवाने लगा लेकिन पैसे नहीं निकले। उसके पीछे एक अज्ञात युवक खड़ा था। वह युवक उसे मदद करने के लिए कहने लगा। उसने उसका डेबिट कार्ड ले लिया और पैसे निकालने लगा लेकिन पैसे नहीं निकले। फिर उसने डेबिट कार्ड वापस कर दिया। फिर वह कार्ड लेकर अपने घर चला गया। वह अगले दिन डेबिट कार्ड लेकर बैंक में गया। बैंक में जांच के बाद पता चला कि यह कार्ड उसका नहीं है। बैंक खाता जांचने पर खाते में 1.16 लाख रुपये कम मिले। उसे शक है कि एटीएम बूथ में मिले युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें