फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑटो चालक के खाते से निकाले एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठग ने एक ऑटो चालक का मोबाइल सिम दूसरी कंपनी में पोर्ट कर उसके खाते की जानकारी जुटा एक लाख रुपये की ठगी कर ली। ऑटो चालक ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठगों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धूप सिंह नगर निवासी ऑटो चालक रविंद्र कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका सिम कार्ड दूसरी कंपनी में पोर्ट कर दिया। फिर ठग ने उसके बैंक खाते से अलग अलग ट्रांजेक्शन में एक लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने उसके खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में देकर आरोपियों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें