पानीपत। एक ठग ने रामलाल चौक पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार रुपये उसके खाते से चोरी कर लिए। यहां व्यक्ति अपनी जरूरत के लिए पैसे निकलवाने गया था। ठग ने बड़ी ही शातिराना तरीके से एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विर्क नगर निवासी सुनील मिश्रा ने बताया कि वो रविवार को रामलाल चौक पर एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने गया था। यहां उसने पांच हजार रुपये निकाले। इसी वक्त बूथ में एक युवक आ गया। उसने उसका एटीएम कार्ड का पिन देख लिया।फिर उसने शातिराना ढंग से उसका कार्ड बदल लिया।दो घंटे बाद उसके खाते से 85 हजार रुपये चोरी होने का संदेश उसके मोबाइल पर आया। उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।