सोनीपत के रहने वाले एक युवक के खाते से अज्ञात ने एटीएम का क्लोन बनाकर 21 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अमित कुमार निवासी सोनीपत ने बताया कि सुबह उसके मोबाइल पर खाते से 21000 रुपये निकलने का संदेश आया। बैंक में जाकर पूछा तो पता चला कि एटीएम से पैसे निकाले गए हैं, जबकि एटीएम उसके पास ही है। संवाद