पानीपत। सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-17 स्थित बिजली की दुकान की खिड़की तोड़कर चोर करीब 50 हजार रुपये के सामान चोरी कर ले गए।
मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका सेक्टर में बिजली की दुकान है। वे शुक्रवार को दोपहर के समय कार्यालय आए तो खिड़की टूटी मिली। कार्यालय में अंदर सामान बिखरा हुआ था। कार्यालय से फ्रिज का कंप्रेसर, ड्रिल मशीन, हैमर, कॉपर वायर समेत अन्य सामान चोरी मिला। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।